कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अहोई अष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। माताओं ने अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर दिनभर व्रत रखा। परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की और अहोई माता की कथा सुनकर परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, अहोई अष्टमी पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिली। महिलाओं ने पूजा सामग्री, फल, मिठाइयों और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। बाजारों में पर्व से संबंधित सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। संवाद