फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: री मां मेहंदीपुर ले चाल, याद मनै आवे बालाजी..... पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
लाडवा। रामकुंडी परिसर में भजनों से बालाजी का गुणगान करते भजन सम्राट नरेंद्र कौशिक। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। शिवाला रामकुंडी में शनिवार को लाडले मेहंदीपुर वाले दे सेवा मंडल की ओर से श्री बालाजी का भव्य जागरण कराया गया। प्राचीन हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी जगदंबा प्रसाद ने पूजन करा बालाजी की ज्योत प्रज्ज्वलित की। ज्योत पंचमुखी हनुमान मंदिर बिलासपुर से लाई गई। भजन सम्राट नरेंद्र कौशिक ने बालाजी के भजनों से वातावरण भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालु भाव विभोर होकर भजनों पर झूमने लगे। मां मेहंदीपुर ले चाल, याद मनै आवे बालाजी.... भजन पर जागरण स्थल बालाजी के जयकारों से गूंज उठा। विशाल भंडारे में शहर एवं गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अंजनी पुत्र सेवा मंडल ने संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान चप्पल एवं जूतों की सुरक्षित रखने की सेवा की। इस अवसर पर राहुल अरोड़ा, रामू सैनी मिस्त्री, राजन कक्कड़, सुमित रोहिल्ला, सतीश धवन, अजय डबास, अंकित गुप्ता, मोहन लाल गर्ग, कशिश सचदेवा, रमन बजाज, कबीर सचदेवा, राजेश अरोड़ा, चौधरी जोगध्यान, विजय तनेजा, मुकेश शर्मा और जरनैल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें