कुरुक्षेत्र। जयराम संस्थाओं के डीएसबी स्कूल में प्रस्तुति देते बच्चे। स्वयं
कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां कराई गई। बच्चों ने माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और माताओं ने उनका हौसला बढ़ाया। प्रिंसिपल एन सिंह ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, त्याग, ममता, प्रेम और संस्कारों का सबसे सुंदर रूप होती है। बच्चों को जीवन में मां का सम्मान करने और उनके योगदान को समझने की प्रेरणा दी।