फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो दिन में सुनी एक हजार से ज्यादा शिकायतें

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते फोन पर लोगों की ​शिकायतें सुनते अधीक्षक अ​भियंता मदन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिजली संकट के बीच कहीं घरों में आपूर्ति ठप रही तो कहीं लोग शिकायत लेकर अधिकारियों के चक्कर काटते रहे । ऐसे में विद्युत सदन स्थित सर्कल कार्यालय के एक बंद कमरे में अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल भी लगातार लोगों की शिकायतें सुनने और उनका समाधान कराने में जुटे रहे। विद्युत सदन में लाइट के अभाव में बिना पंखे और एसी के बंद कमरे में बैठकर वह कभी उपभोक्ताओं की परेशानी समझते तो कभी आपात सेवाओं को प्रभावित होने से रोकने के लिए अधिकारियों को फोन कर फॉल्ट ठीक करने और बिजली आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश देते। दिन-रात बार-बार शिकायत संबंधी फोन आने और कार्यालय में उपभोक्ताओं की आवाजाही के कारण चेहरे पर थकान स्पष्ट दिखाई दी। उन्होंने बताया कि हड़ताल से पूर्व की रात को ही समस्याएं सुनने में लगे थे और यह आंकड़ा दो दिन में एक हजार से ज्यादा शिकायतों तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें