कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय नेचुरोपैथी दिवस पर आयुष विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में 18 और 19 नवंबर को दो दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें 106 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में मिट्टी पट्टी, मिट्टी स्नान, भाप स्नान, कटि स्नान और सूर्य स्नान सहित विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गुलशन ग्रोवर, डॉ. देवानंद, डॉ. मोनिका गुप्ता, योग विशेषज्ञ मंजीत और धर्मशाला प्रधान कृष्ण श्योकंद मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व की जानकारी देते हुए योग, प्राणायाम और जीवनशैली में सुधार के प्रति जागरूक किया।