शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज में भारत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, स्टाफ व स्थानीय नागरिकों सहित 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रारंभिक जांच के माध्यम से बीमारियों की समय रहते पहचान करना था। भारत ग्रुप की चिकित्सकीय टीम ने बीपी, ब्लड शुगर और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श सेवाएं प्रदान कीं, जिसका नेतृत्व डॉ. सतीश कुमार ने किया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और चिकित्सकीय टीम को पौधा भेंट किया। संवाद