फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंच-सरपंच चुनाव में दिलचस्पी अधिक, 11.8 फीसदी ज्यादा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पंचायती चुनाव के दूसरे चरण में पंच और सरपंच पद के लिए चुनाव शनिवार को हुआ। इन चुनाव में जिले के मतदाताओं का जोश नौ नवंबर को जिला परिषद और पंचायत (ब्लॉक) समिति के सदस्यों के लिए चुनाव से ज्यादा रहा। सुबह से शाम तक पंच और सरपंच पद के लिए चुनाव में 84.2 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जबकि नौ नवंबर को 72.4 फीसदी मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
नौ नवंबर को जिप व पंचायत समिति के चुनाव में बाबैन में 74.8 फीसदी, इस्माईलाबाद 74.2 फीसदी, लाडवा में 75.2 फीसदी, पिहोवा में 65.7 फीसदी, पिपली में सबसे अधिक 76.7 फीसदी, शाहाबाद में 75.7 फीसदी और थानेसर में 70.4 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं पंच और सरपंच के लिए बाबैन में 86.8 फीसदी, इस्माईलाबाद 87.3 फीसदी, लाडवा में 86 फीसदी, पिहोवा में 78.6 फीसदी, पिपली में 86 फीसदी, शाहाबाद में 87.6 फीसदी और थानेसर में 81.8 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहोवा में सबसे कम
दोनों ही चुनाव में उपमंडल पिहोवा में सबसे कम मतदान हुआ। हालांकि यहां भी जिप और पंचायत समिति की अपेक्षा पंच व सरपंच पद चुनाव में मतदाताओं की दिलचस्पी अधिक रही। नौ नवंबर को जहां 65.7 फीसदी मतदान हुआ वहीं 12 नवंबर को 78.6 फीसदी हुआ। यह मतदान जिले के अन्य खंडों के अपेक्षा सबसे कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें