फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मोनिका ने जीता स्वर्ण

Thu, 21 May 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। एकेडमी पहुंचने पर मोनिका का स्वागत करते कोच राज सिंह एवं अन्य शुभचिंतक। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। हरियाणा स्टेट पावरलिफ्टिंग महिला चैंपियनशिप में मोनिका ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उनका राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। कोच राज सिंह जैनपुर ने बताया कि भिवानी में 9 और 10 मई को दो दिवसीय हरियाणा स्टेट पावरलिफ्टिंग महिला चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई, जिसमें उनकी एकेडमी की खिलाड़ी मोनिका वासी खूखनी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। एकेडमी में पहुंचने पर फूलमालाएं पहनाकर मोनिका का जोरदार स्वागत किया। शेर सिंह खानपुर और मोहित सैनी जोगीमाजरा ने मोनिका को 1100 रुपये नगद राशि देकर सम्मान बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें