फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर पर अपने दोस्त के साथ घूमने जा रहे किशोर से युवक से छीना मोबाइल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर पर अपने दोस्त के साथ घूमने जा रहे किशोर से एक युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गया। किशोर ने आरोपी का पीछा भी किया, मगर आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गया। किशोर ने ब्रह्मसरोवर पर अपने चाचा की दुकान में जाकर सारे मामले की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला करके जांच शुरू कर दी है। थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में संदीप शर्मा वासी नजदीक बिरला मंदिर ने बताया कि उसका भतीजा दक्ष शर्मा (14) हर रोज अपने दोस्त भविष्य के साथ ब्रह्मसरोवर पर घूमने के आता है। 24 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे भी वह दोनों घूमने ब्रह्मसरोवर की ओर से आ रहे थे। दक्ष ने अपना मोबाइल अपने हाथ में ही पकड़ा हुआ था। जैसे ही ब्रह्मसरोवर पर हनुमान मंदिर के नजदीक पहुंचे तो पीछे से एक युवक भागता हुआ आया और उसके भतीजे दक्ष के हाथ से उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें