कुरुक्षेत्र। पुलिसकर्मी से छीना झपटी करके उसका मोबाइल व पर्स छीनने केतीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। आरोपियों की पहचान नितिन उर्फ मोनू, अभिषेक उर्फ सनगल व अमरजीत के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया किदिनांक एक अप्रैल को नरेंद्र कुमार निवासी लाडवा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बतायाकि वह पुलिस विभाग में बतौर हवलदार तैनात है और उसकी डयूटी ई- चालान ब्रांच थाना रादौर में लगी हुई है। एक अप्रैल की शाम को वह अपनी डयूटी समाप्त करके बावर्दी अपनी बाइक पर अपने घरजाने के लिए चला था। करीब आठ बजे जब वह बस अडडा गांव बन के नजदीक पहुंचा तो उसके फोन पर उसकी पत्नी ने फोन किया और फोन सुनने के लिए उसने अपनी बाइक रोक दी। इसी दौरान एकबाइक पर तीन युवक उसके पास आकर रूके। उनमें से एक युवक ने उससेमोबाइल छीन लिया व दूसरे युवक ने उसको पकड लिया। इसी दौरान मौका पाकर तीसरे युवक ने उसकी वर्दी पर झपटा मारकर उसका पर्स निकाल लिया।| जब उसने विरोध किया तो तीनोंयुवकों ने उसका हैल्मेट छीनकर उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान यमुनानगर की तरफ से आई दो-तीन कारें इकटठी आ गई जिनको देखकर हमलावर युवक अपनी बाइक पर फरार हो गए। पर्स में करीब आठ हजार रुपये थे।