फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जेल के बाथरूम से मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल के ब्लॉक नंबर चार के कमरा नंबर दो के बाथरूम से जांच अभियान के तहत एक मोबाइल बरामद किया गया है। जेल प्रशासन ने इस मामले में संदिग्ध कैदी राजकुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है। जेल उप-अधीक्षक शिवेंद्र पाल सिंह के अनुसार दोपहर एक बजे के करीब जेल कर्मियों ने तलाशी के दौरान काला रंग का मोबाइल बिना सिम बरामद किया। मोबाइल को सेक्टर-सात पुलिस चौकी को सौंपा गया है। जेल प्रशासन ने पत्र लिख पुलिस से मोबाइल की कॉल डिटेल और डेटा की जांच कर संदिग्ध कैदी राजकुमार के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें