फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीमारदार की जेब से मोबाइल व पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल से चोर एक तीमारदार की जेब से पर्स व मोबाइल चुराकर फरार हो गए। तीमारदार का बेटा शिशु वार्ड में भर्ती था। वह वार्ड के बाहर ही लेटा हुआ था, जबकि उसकी पत्नी बेटे के पास वार्ड में मौजूद थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में सुनील निवासी न्यू मिर्जापुर कॉलोनी ने बताया कि उसका बेटा प्रियांश शनिवार की रात एलएनजेपी अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती था। वह और उसकी पत्नी अपने बच्चे की देखभाल के लिए अस्पताल में ही मौजूद थे। रात करीब 12 बजे वह नींद आने के कारण वह अस्पताल की कुर्सी पर लेट गया था, जिस कारण उसे नींद आ गई। सुबह उसकी नींद खुली तो उसकी जेब से पर्स व मोबाइल चोरी हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें