घर से मोबाइल व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रवि वासी चक्रवर्ती मोहल्ला से पांच हजार रुपये बरामद करके उसे जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 13 सितंबर को मिथुन वासी बाहरी मोहल्ला ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह किराए के मकान में रहता है। 10 सितंबर की रात को वह अपने घर में सोया हुआ था। सुबह उसने देखा तो उसकी अलमारी में रखे 22 हजार रुपये व उसका मोबाइल चोरी हो गया था। इस वारदात को रवि ने अंजाम दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की तथा उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच हजार रुपये बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है।