कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक टेबल पर खाना खाने के लिए अपना टिफिन लेकर पहुंचे। विधायक सुभाष सुधा ने अपना टिफिन कार्यकर्ताओं के साथ बदल लिया और उनके साथ ही खाना खाया। यह कार्यक्रम सैनी समाज धर्मशाला में आयोजित किया गया। विधायक के साथ हरियाणा पशुधन एवं डेयरी विकास निगम के चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौधरी, युवा नेता साहिल सुधा भी अपना टिफिन लेकर पहुंचे थे।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बदलकर खाना खाने की रिवायत को आगे बढ़ाया है। यह कार्यक्रम भाजपा के कार्यक्रमों की शृंखला में एक विशेष कार्यक्रम है। चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर ने कहा कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनता है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भी पैदा होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रवि बतान, पूर्व चेयरमैन देवीदयाल, शकुंतला शर्मा, जसविंद्र सैनी, रामपाल पाली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद