इस्माईलाबाद। सहेली से मिलने गई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपने भाई की बेटी को गोद ले रखा है। जिसकी शादी 2013 में दिल्ली के रहने वाले युवक से की थी। उसके दो बच्चे हुए। अब कुछ दिन पहले उसकी बेटी ने अपने पति से तलाक ले लिया था। दोनों बच्चे अपने पिता के पास है। 14 जून को वह अपनी सहेली से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। संवाद