फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाबालिग ने निगला जहरीला पदार्थ, करनाल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शहर में एक नाबालिग लड़की ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होते देख परिजन उसे एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां उसकी नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि शहर में एक 15 साल की लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही एसआई प्रमोद को मौके पर भेजा गया है। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कल्पना चावला अस्पताल करनाल के लिए रेफर किया गया है। अभी लड़की के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद


चोरी का सामान बेचने का आरोपी ट्रक चालक काबू
कुरुक्षेत्र। चोरी के सामान के साथ पकड़े गए ढाबा संचालक की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दूसरे साथी चालक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी उस्मान निवासी लोहरी पुर जिला शामली (यूपी) को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि सीआईए-एक की टीम ने 18 मई को ढाबा संचालक जोगिंद्र सिंह निवासी नारायणगढ़ माजरी से छह क्विंटल स्क्रैप, 15 क्विंटल कोयला, 10 क्विंटल सरिया, एक कंप्यूटर कांटा बरामद कर एक ट्रक समेत सामान को कब्जे में लिया था। आरोपी ढाबा संचालक जोगिन्द्र सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने ट्रक चालक उस्मान को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें