फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग के सामने पहचान किये आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्यप समाज के लोगों ने एसपी को पत्र लिखकर नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले दरिंदों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को महिला आयोग की सदस्या नम्रता गौड़ कश्यप राजपूत सभा की शिकायत पर इस जघन्य अपराध मामले की जांच के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचीं थीं। इस दौरान अधिकारियों के सामने नाबालिग पीड़िता ने उसको अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले मास्क लगाए हुए तीन आरोपियों की पहचान की थी। प्रधान ओमपाल कश्यप ने कहा कि पुलिस इस जघन्य अपराध के मामले को दबाना चाहती है क्योंकि आरोपी रसूखदार परिवार के हैं। कश्यप राजपूत सभा के प्रधान ओमपाल कश्यप ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों से सांठगांठ होने के आरोप लगाते हुए कहा कि कल जब पीड़िता ने महिला आयोग, पुलिस अधिकारियों के सामने उसको अगवा करने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली थी तो पुलिस ने तत्काल उन आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। यहां तक कि नाबालिग पीड़िता ने महिला आयोग की सदस्य को उस होटल की भी निशानदेही करवाई जहां अगवा करके उसको रखा गया था व उस कर्मचारी की भी पहचान की। इतने सबूत निशानदेही के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नही करना पुलिस प्रशासन की ईमानदारी पर सवाल खड़े के रहा है कश्यप समाज के लोगों ने संगीन जुर्म के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें