फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाबालिग ने दिया बेटी को जन्म, अस्पताल पहुंची तो हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक 16 वर्षीय किशोरी द्वारा बेटी को जन्म देने का मामला सामने आया है। वह शादीशुदा है और पति की उम्र भी करीब 18 साल ही है। गर्भवती होने पर अस्पताल पहुंची तो खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी झांसा क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है और वे पांच बहन व एक भाई है। मजदूरी कर परिवार का गुजारा चला रहे पिता ने उसकी शादी इसलिए जल्दी कर दी कि घर पर देखभाल करने वाला कोई नहीं था। करीब एक साल पहले शादी होने के बाद वह अपने पति के साथ रहने लगी और गर्भवती हुई। इसी के चलते पहले वह क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां जांच में पता चला कि वह 16 साल की है तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। एसएचओ जयवीर सिंह का कहना है कि किशोरी के बयान पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें