फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार किलो गांजा पत्ती के साथ एक नाबालिग गिरफ्तार, भेजा सुधार गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग को साढ़े चार किलो गांजा के साथ काबू किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांधी नगर वासी एक नाबालिग लड़का गांजा बेचता है। वह आज भी रविदास चौक पर गांजा बेचने आएगा। इस पर टीम ने नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम पैदल आ रहे एक लड़के को रोका। तलाशी लेने पर उससे साढ़े चार किलो गांजा बरामद हुआ। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना कृष्णा गेट में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। नाबालिग आरोपी को जुबैनाइल कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें