फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फायरिंग करने का नाबालिग आरोपी बाल सुधार गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह मॉल की पार्किंग में फिल्म देखने आए कार सवार दोस्तों पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी को अदालत के आदेश से बाल सुधारगृह भेज दिया। थाना शहर थानेसर में 25 फरवरी को दर्ज शिकायत में उमेश निवासी पिहोवा ने बताया था कि 24 फरवरी की रात वह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे के सामने बने माॅल में आया था। यहां पार्किंग में पहुंचते ही एक युवक ने उनकी कार में मुक्का मार दिया। वह उस युवक से बातचीत करने के लिए कार से उतरा तो आरोपी ने उसके सिर में किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। इसके बाद उसका दोस्त कार से बाहर आया तो आरोपी ने उन पर रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। बाद में आरोपी अपने दोस्त के साथ बुलेट बाइक पर बैठकर फरार हो गया। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए निकटवर्ती गांव के नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें