फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंत्री बेदी ने गुर्जर धर्मशाला को 15 लाख रुपये देने की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को गुर्जर धर्मशाला परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गुर्जर धर्मशाला के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की। बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार सभी समाजों और वर्गों को साथ लेकर धर्मशालाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गुर्जर समाज का इतिहास गौरवशाली है, जो देशभक्ति और संस्कृति की रक्षा में अग्रणी रहा है। मंत्री ने राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति की प्रार्थना की। धर्मशालाएं संस्कृति और विरासत को बचाए रखने के साथ समाज की एकता का प्रतीक हैं। सरकार मंदिर के सुंदरीकरण और अन्य निर्माण कार्यों में सहयोग देगी। पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें