फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पांच डिग्री तक रहा न्यूनतम तापमान, बढ़ती ठंड से जन-जीवन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पहाड़ों में हो रही भारी बर्फबारी व शीत लहर के चलते बढ़ी ठंड ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। दिन रात आसमान से ओस गिरने से मौसम में लगातार नमी बढ़ रही है, जिसके साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है। बढ़ती ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए, जिसके चलते लोगों को ठंड का और अधिक एहसास हुआ। तापमान में गिरावट आंकी गई और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक रहा जबकि अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। ठंड के चलते ही बाजार से रौनक गायब हो गई है तो वहीं दुकानदारों को ग्राहकों की कमी खलती दिखाई दी। ठंड का रेलगाड़ियों व रोडवेज यातायात पर भी असर पड़ता दिखाई दिया, जिसके चलते कई रेलगाड़ियां बाधित रही व यात्रियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बढ़ रही ठंड से सब्जी उत्पादक किसानों को अपनी फसल खराब होने की चिंता सता रही है वहीं शीतलहर के चलते पशुपालक भी परेशान हैं। जहां हरा चारा भी खराब होने की आशंका होने लगी है तो वहीं पशु पालकों का कहना है कि बढ़ती ठंड से पशु कम दूध देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें