फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीमंदिर में तैनात फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चम्मूकलां के चंडी मंदिर में तैनात फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। फौजी की मौत का समाचार मिलते ही गांव में मातम पसर गया। फौजी के परिजन उसके शव को लाने के लिए चंडी मंदिर रवाना हो गए है। बताया जा रहा है कि कोरोना टेस्ट और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव मंगलवार को सौंपा जाएगा। गांव चम्मूकलां डेरा वासी हरजीत सिंह चंडी मंदिर में इंजीनियर 65 यूनिट में एनसी पद पर तैनात था। हरजीत सिंह के चचेरे भाई संतराम ने बताया कि उनको पुलिस ने हरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की सूचना दी तो वे उसकी पत्नी, भाई और बेटी के साथ शव को लाने चंडी मंदिर रवाना हुए है। वहां जाकर ही उनकी मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले साल ही नौकरी में एक्सटेंशन ली थी। अब उनकी मौत की सूचना पर सारा परिवार सदमे में है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से हरजीत सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन अब वे बिल्कुल ठीक थे। इसलिए ही वे अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उनका शव का कोरोना टेस्ट व पोस्टमार्टम के बाद ही शव उनको मंगलवार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें