फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विचार गोष्ठी में वेदों की ओर लौटने का दिया संदेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वेदों को लेकर हुई विचार गोष्ठी के तहत एकजुट चिंतक। स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल के वेद प्रचार विभाग द्वारा तीन दिवसीय विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सामाजिक जागरुकता, युवाओं की भूमिका, प्राकृतिक खेती और वैदिक जीवन पद्धति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चिंतन एवं मंथन हुआ। इस दौरान समाज को वेदों की ओर लौटने, ऋषि दयानंद के विचारों को जीवन में अपनाने और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। सभी ने मिलकर समाज सुधार, राष्ट्र निर्माण और आर्य समाज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वेदों की ओर लौटने का संदेश देना विचार गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य रहा। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में रामनिवास आर्य सहित पूरी वेद प्रचार विभाग की टीम एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें