फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वायु सेना दिवस पर गूंजा संदेश—वर्दी उतारी है, वफादारी नहीं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एयर वॉरियर वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व वायु सैनिक एयर फोर्स चौक पर स्थापना दिवस मनात - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र एयर वॉरियर वेलफेयर एसोसिएशन ने एयर फोर्स चौक पर भारतीय वायु सेना का 94वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर पूर्व वायु सैनिकों ने शहीदों और वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश दहिया ने वायु सेना के इस वर्ष के मुख्य विचार अमूल्य, अनोखा सटीक पर प्रकाश डाला। यह विचार प्रत्येक वायु सैनिक के समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को प्रतिबिंबित करता है। वायु सेना ने अपने गौरवशाली इतिहास में युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और राष्ट्रीय संकटों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दहिया ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी देश सेवा का जज्बा बना रहता है। उन्होंने वर्दी उतारी है, वफादारी नहीं... का संदेश दिया। कुरुक्षेत्र एयर वॉरियर वेलफेयर एसोसिएशन पूर्व वायु सैनिकों और उनके परिवारों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह संगठन पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य समस्याओं के समाधान में सहायता करता है। एसोसिएशन युवाओं को भारतीय वायु सेना में कॅरिअर बनाने के लिए भी प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें