कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव बनने पर डॉ. वीरेंद्र पाल का होस्टल मेस वर्कर यूनियन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा बधाई दी। कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने कहा कि वे कुरुक्षेत्र विवि के लिए जिम्मेदारी पूर्ण अहम कार्य करेंगे। इस मौके पर यूनियन के प्रधान सुभाष पारचा, महासचिव कृष्ण चंद सैनी, कोषाध्यक्ष अमन कुमार दुग्गल, सहसचिव उमाशंकर, मुख्य सलाहकार रजनीश मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।