फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मेस कर्मचारियों ने निदेशक आवास के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र के मैस कल्याण कर्मचारी संघ का आंदोलन शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सहायक चीफ वार्डन वाई. दुबेदी को पद से हटाने की मांग दोहराई। हॉस्टल नंबर चार में एकत्रित होकर कर्मचारियों ने एनआईटी निदेशक के आवास पर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के महासचिव मुरली प्रसाद ने बताया कि कर्मचारी आंदोलन के बावजूद विद्यार्थियों को समय पर भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। प्रशासन ने अभी तक उनकी मांग पर कोई समाधान नहीं किया है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मामले का जल्द समाधान करने की मांग की। संघ ने शनिवार और रविवार को भी निदेशक आवास पर प्रदर्शन करने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें