कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला पांच जुलाई को भारतीय सिविल सेवा, राज्य सिविल सेवा एवं न्यायिक सेवाओं में इस साल चयनित युवाओं के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें विभिन्न राज्यों से चयनित अधिकारी अपने माता-पिता और परिवारजनों सहित हिस्सा लेंगे। प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने बताया कि समारोह में दीनबंधु सर छोटूराम पुस्तकालय का उद्घाटन भी होगा। पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन, गृह मंत्रालय से निदेशक चित्रलेखा शर्मा, उपायुक्त विश्राम मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम बीरेंद्र सहारण और चीफ इरीगेशन डॉ. सतबीर कादयान सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंचेंगे। डॉ. श्योकंद ने युवाओं से समारोह में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर युवाओं के लिए प्रेरणादायक और मार्गदर्शक सिद्ध होगा। संवाद