फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मेरा दामण सिमादे हो ओ ननदी के बीरा.... पर जमकर थिरके दर्शक

Fri, 14 Apr 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद द्वारा अलग अलग विद्यालयों में वैसाखी के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित करवाई गई, जिसमें कलाकारों ने हरियाणवी रंगों से विद्यार्थियों को सराबोर करते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

हरियाणा कला परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने इस संबंध में बताया कि कुरुक्षेत्र के डेरा बाजीगर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय तथा सेक्टर स्थित राजकीय विद्यालय में हरियाणा कला परिषद की ओर से कलाकारों ने हरियाणवी नृत्यों की प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया।
इस दौरान कलाकारों ने आजादी के अमृत महोत्सव को सार्थक करते हुए देशभक्ति गीतों से मां भारती को नमन किया गया। इसी क्रम में मत छेड़ बलम मेरे चुंदड़ ने, मेरा दामण सिमादे हो ओ ननदी के बीरा..., बन्ना गिरी छवारे छोले पर बनड़ी ना बोले... तथा भांग रगड़ के पिया करुं मैं कुं सोटे आला सूं... आदि गीतों पर नृत्य कर कलाकारों ने विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया। विकास शर्मा ने बताया कि हरियाणा कला परिषद का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की संस्कृति को विस्तार देकर जन जन तक पहुंचाना है, जिसके लिए निदेशक संजय भसीन द्वारा अथक प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें