फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी खिलाड़ियों को मानसिक रूप से भी मजबूत करेगी प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब हरियाणवी खिलाड़ियों को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार मेंटल हेल्थ कोच की नियुक्ति करेगी। इस प्रस्ताव पर सीएम मनोहर लाल ने भी अपनी मुहर लगा दी है। प्रदेश को चार जोन में बांटकर मेंटल हेल्थ कोच रखे जाएंगे। इसमें अलग-अलग खेल से संबंधित 202 कोच नियुक्त होंगे।
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों में बढ़ रहे अपराध और अवसाद के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार हरियाणवी खिलाड़ियों को मानसिक रूप से भी मजबूत करेगी। पहली बार प्रदेश में मेंटल हेल्थ कोच की नियुक्त किए जाएंगे। इस विषय का एक प्रस्ताव उनकी तरफ से सीएम को भेजा गया था, जिसे सीएम की तरफ से मंजूरी मिल गई है। सरकार ने अलग-अलग खेलों के लिए 202 नए कोच रखने को अनुमति दी। इनमें मेंटल हेल्थ पदों की संख्या और योग्यता को लेकर अभी समीक्षा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से पहले विदेशी खिलाड़ियों के साथ हुए ऐसे मामलों को भी ध्यान में रखा गया है। हाल ही में अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 से हटने का फैसला लेना शामिल है। इसके अलावा इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर के एग्जाइटी की वजह से क्रिकेट से संन्यास लेने और ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल, विल पुकोव्स्की और निक मैडिनसन ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर ब्रेक लेना शामिल है। उन्होंने कहा कि वह पिछले छह माह से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। खिलाड़ियों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति और तनाव को देखते हुए एक्सपर्ट की सलाह ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें