कुरुक्षेत्र। शिक्षक तबादला करवाओ संघर्ष समिति की ओर से शीघ्र ट्रांसफर ड्राइव चलवाने की मांग को लेकर राज्य मंत्री सुभाष सुधा के प्रतिनिधि अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि शिक्षकों के सभी वर्गों के लिए शीघ्र ट्रांसफर ड्राइव चलाया जाए। समिति के राज्य प्रधान कृष्ण कुमार निर्माण ने कहा कि ट्रांसफर ड्राइव चलाया जाए और 27 जून को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में भी इसे रखा जाए। इस समय ट्रांसफर ड्राइव नहीं चलाया गया तो न केवल शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा बल्कि शिक्षा विभाग की व्यवस्था भी बढ़ाएगी। इस अवसर पर उनके साथ नरेंद्र कुमार, ईश्वर खटक आदि उपस्थित थे।