फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों के समर्थन में लघु सचिवालय पर एक​त्रित कर्मी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सहकारी बैंकों में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन दिया। इससे पहले कर्मी लघु सचिवालय पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

वित्तीय संस्थान संघ के प्रदेश सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि सभी अनुबंधित कर्मचारी विगत 12 वर्षों से सहकारी बैंक में कार्यरत हैं। उनकी मांग है कि सभी अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अन्य विभागों की तरह जीवन बीमा की सुविधा दी जाए। कोरोना काल के दौरान मृत कर्मी के परिवार को पांच लाख की सहायता प्रदान की जाए। सरकार ने एलटीसी की सुविधा देने का वादा किया था, मगर उस संबंध में विभाग में अभी तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जिला अध्यक्ष ऋषि पाल सैनी ने बताया कि सरकारी बैंक में अनुबंधित कर्मचारी पूरी ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं। विगत तीन वर्षों से क्लर्क का वेतन नहीं बढ़ाया है। उनकी पदोन्नति का कोई भी प्रावधान है। इस मौके पर रमन दीप नंदा, राहुल कुमार, देवेंद्र तहरी, इंदु, मलकीत सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें