कुरुक्षेत्र। जल शक्ति अभियान के लिए पंचायत भवन सभागार में 21 को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में पिछली बैठक के एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सीईओ जिला परिषद शंभू राठी ने कहा कि बैठक सायं तीन बजे होगी, जिसमें अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को पोर्टल पर अपलोड करने के विषय पर भी अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी प्रगति रिपोर्ट सहित निश्चित तिथि व समय पर पंचायत भवन स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें।