फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण जागरूकता पर सीएचसी में बैठक

विज्ञापन
लाडवा। सीएचसी में बैठक करते वरिष्ठ चिकित्सा अ​धिकारी डॉ. कृष्णकांत। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लाडवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की ओर से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण के लिए जागरुकता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण के लिए बैठक में एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्य कर्मियों को एचपीवी संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि सरकार की यह अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। एचपीवी वैक्सीन लगाकर लड़कियों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में इस विषय पर जागरूक करते हुए 14 वर्ष तक की सभी बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। अभिभावकों को भी वैक्सीन के महत्व के बारे में समझाते हुए अधिकाधिक बच्चों को इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें