फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हिसार की मीनाक्षी ने जीता 51 हजार रुपये का पहला पुरस्कार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिनाक्षी को 51 हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए मुख्याति​थि सहित अन्य सदस्य
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र में सांझी उत्सव समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांझी उत्सव में 100 से अधिक महिलाओं ने सांझी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण किया। नौ दिवसीय सांझी उत्सव में स्कूली विद्यार्थियों ने सांझी के माध्यम से लोक संस्कृति के दर्शन किए। संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि लुप्त होती लोककला सांझी को बचाने के लिए विरासत में कला एवं संस्कृति कार्य विभाग के सहयोग में विरासत सांझी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए गए। हिसार की मीनाक्षी को 51 हजार, पलवल से राधा रानी को 31 हजार, करनाल की सीता देवी को 21 हजार, गांव हबाना से सुखविंद्र कौर को 11 हजार, सराय सुखी कुरुक्षेत्र से रजनीश कौर को 5100, कैथल से काजल को 3100, सांझी प्रतियोगिता में पांच प्रतिभागियों स्मिता राज, अंशु, रेखा, कुसुम, मुस्कान को 2100 तथा वहीं 12 प्रतिभागियों को वैशाली, सीमा, सुनीता देवी, ईशिका, आंचल, सरोज देवी, सुदेश, रानी, ज्योति जैन, नेहा, अनीता को 1100-1100 रुपये के पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार की राशि हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा स्पॉन्सर की गई।
विज्ञापन


25 फुट की सांझी बनी आकर्षण का केंद्र, जीता 21 हजार का पुरस्कार
विरासत सांझी उत्सव में 25 फुट ऊंची एवं 20 फुट चौड़ी विश्व की सबसे बड़ी पांच सौ स्केयर फीट की सांझी बनाने वाले जींद जिला के गांव डिघाणा निवासी कलाकार गौतम सत्यराज को 21 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष विरासत में कलाकार गौतम ने 20 फुट की सांझी बनाई थी। इस वर्ष उन्होंने अपना ही रिकार्ड को तोड़ते हुए 25 फुट की सांझी बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें