फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खानपुर कोलियां के रघुबीर इन्सां की पार्थिव देह पर अब होगा चिकित्सीय शोध

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रघुबीर इन्सां। फाईल फोटो। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के गांव खानपुर कोलियां में वीरवार को 57 वर्षीय रघुबीर इन्सां की मृत्यु के बाद उनके शरीर का दान मेडिकल शोध के लिए किया गया है। कुछ दिन पहले बीमार हुए रघुबीर इन्सां का बुधवार देर रात्रि देहांत हो गया था। उन्होंने जीते जी डेरा सच्चा सौदा में शरीर दान के लिए आवेदन किया हुआ था। परिजनों ने उनके संकल्प को पूरा करने का साहस दिखाया और उनके पार्थिव शरीर का दान किया है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सेवादारों की ओर से मानव शृंखला बनाकर रघुबीर इन्सां को अंतिम विदाई दी। उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एम्बुलेंस में मानसा पंजाब के खालसा आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। रघुबीर इन्सां के पुत्र ऋतिक इन्सां ने कहा कि उसके पिता कुछ दिनों से बीमार थे। अंतिम समय से पहले वे कई बार कहते थे कि उसके शरीर का दान करना है, ताकि वे भी मानवता के काम आ सकें।

कुरुक्षेत्र। रघुबीर इन्सां। फाईल फोटो।- फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। रघुबीर इन्सां। फाईल फोटो।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें