फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मीडिया के छात्रों ने जानीं पुस्तकालय की सुविधाएं

Fri, 12 Sep 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय के सावित्री बाई फुले ब्लॉक में विभिन्न शिक्षण विभागों के नव-विद्यार्थियों के लिए चल रहे तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम के दूसरे दिन जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों ने पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय में उपलब्ध प्रिंट और ई-संसाधनों, ऑनलाइन डेटाबेस, पुस्तकों की खोज प्रक्रिया, पुस्तक निर्गमन प्रणाली, डिजिटल लाइब्रेरी, अध्ययन कक्षों और अनुसंधान सहायता सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. तपेश किरण, डॉ. प्रदीप राय, पुस्तकालय के कर्मचारी तकनीकी सहायक सुखराज सिंह और डॉ. अनिल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें