इस्माईलाबाद। चम्मू चौक के पास बाइक की टक्कर लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
गुरनाम सिंह निवासी सैंसा ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी चम्मू चौक पर ट्रैक्टर मरम्मत की दुकान है। शाम को वह चाय पीने के लिए बिजली बोर्ड के पास एक दुकान पर पैदल जा रहा था। चाय पीने के बाद वह दुकान पर लौट रहा था तभी इस्माईलाबाद की तरफ से आए एक बाइक चालक ने उसे टक्कर उसे मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसने चाय वाले को फोन कर बुलाया, जिसने उसे उसकी दुकान तक पहुंचाया और मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। उसकी टांग में ज्यादा दर्द होने पर परिजन से उसे दवा दिलाकर कर घर ले गए, लेकिन उसका दर्द कम नहीं हुआ। परिजनों ने उसे कल्पना चावला अस्पताल करनाल में दाखिल कराया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।