फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि में आज होगी एमसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का बाहरी दृश्य।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पीजी प्रोग्राम्स में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के बाद विभिन्न प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा जारी है। आज मंगलवार को एमएससी कंप्यूटर साइंस (सॉफ्टवेयर) की 60 व एमसीए की 120 सीटों के लिए सुबह 10 बजे प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इसके साथ ही एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की 50 सीटों के लिए दोपहर 12 बजे व एमएससी भूगोल की 60 सीटों के लिए दोपहर तीन बजे प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षाओं के लिए कुवि प्रशासन की ओर से सभी तैयारी की गई है।
विज्ञापन


एमएससी केमिस्ट्री की 120 व एमएससी केमिस्ट्री विद स्पेशलाइजेशन इन फार्मास्यूटिकल की 20 सीटों के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा 26 जून को सुबह 10 बजे होगी। एमकॉम की 130 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे व एमएससी मैथ की 150 सीटों, जूलॉजी की 60 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। एमएससी फिजिक्स की 120 सीटों व एमएससी फोरेंसिक साइंस की 30 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर तीन बजे आयोजित होगी।

कुवि के लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि एमए इतिहास विभाग की 60 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे व एमए राजनीतिक विज्ञान की 60 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जून को 12 बजे होगी। एलएलएम में दाखिले के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा 28 जून को सुबह 10 बजे, एमए मनोविज्ञान की 50 सीटों के लिए दोपहर 12 बजे तथा एमए लोक प्रशासन की 60 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर तीन बजे होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए सभी तैयारी की गई है। इसके अलावा अतिरिक्त जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें