फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृशक्ति उद्यमिता योजना महिलाओं के लिए लाभकारी : कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी के तहत मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत बैंकों के माध्यम से महिलाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत जिन महिलाओं की पारिवारिक वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम है और वे हरियाणा की मूल निवासी है, आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो, इस स्कीम की पात्र होंगी। आवेदक पहले से लिए गए ऋण की डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। योजना के तहत समय पर किस्त का भुगतान करने पर तीन वर्षों तक सात प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें