फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में मामा और भांजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पिपली रोड पर गांव निवारसी के समीप रविवार देर शाम एक ट्राले व कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शव गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कार में फंस गए। पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को तोड़कर उनका शव निकाला। जिसके बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र के मोर्चरी हाउस भेज दिए गए। घटना के दौरान ट्राला चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लाडवा की ओर से एक आल्टो कार जा रही थी, वही पिपली की ओर से एक ट्राला आ रहा था। गांव निवारसी कॉलोनी के समीप दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों शव फंस गए। इनकी पहचान गांव झिवरेहड़ी के रहने वाले विकास व उसके भांजे शगुन के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को निकलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ यह अभी जांच की जा रही है। ट्राला चालक को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। दोनों शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बॉक्स
जेसीबी से तोड़नी पड़ी कार की छत

हादसे के भयावह स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फंसे दोनों शवों को निकालने के लिए जेसीबी के जरिए क्षतिग्रस्त आल्टो कार की छत को तोड़ना पड़ा। कटर से कार को काटा गया, जिसके बाद शव निकाले जा सके। इससे पहले हादसे के चलते राहगीर व आसपास के सैंकड़ों लोग जमा हो गए थे और उन्होंने भी शव निकालने के भरसक प्रयास किए, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए। बाद में जेसीबी व कटर का प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें