फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कारों की भिड़ंत में विवाहिता की गई जान, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर देर रात टीकरी गांव के निकट एक महिंद्रा कार चालक ने उसके आगे चल रही हुंडई कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों कार बेकाबू होकर पलटते हुए खदान में गिर गईं। इस भीषण हादसे में हुंडई कार सवार 32 वर्षीय विवाहिता ईशानी निवासी अशोक नगर दिल्ली की मौत हो गई। ईशानी अपनी बुआ के दाह-संस्कार के बाद मायके पक्ष के साथ घर लौट रही थी।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में केतन चावला 37 निवासी अशोक नगर दिल्ली ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी पत्नी ईशानी और बेटे अवयान के साथ अपनी हुंडई कार में अपनी ससुराल आचार्य मोहल्ला पिहोवा में आया था। अगले दिन वह अपनी पत्नी, बेटे, ससुर प्रेम धवन व सास अल्का के साथ अपनी बुआ सास सतीश कुमारी की मृत्यु होने पर दाह-संस्कार में शामिल होने पंचकूला गए थे। संस्कार के बाद वह लोग वापस पिहोवा आ रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे टीकरी गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी कार पलटते हुए रोड की दूसरी तरफ गिर गई। दूसरी कार भी उनके पीछे पलटते हुए बाईं ओर गिर गई। आसपास के लोगों ने उनको बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर अवस्था के चलते चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को कुरुक्षेत्र निजी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।


यह लोग हुए जख्मी
हादसे में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में ईशानी का तीन वर्षीय बेटा अवयान, माता अल्का धवन, पिता प्रेम धवन व पति केतन चावला जख्मी हो गए। वहीं दूसरी कार सवार मॉडल टाउन निवासी विपुल समेत परिजनों को चोट आई हैं। विपुल को तीन-चार दिन में जर्मनी जाना था। उसके लिए ही विपुल चंडीगढ़ से खरीदारी करके घर लौटा रहा था। आसपास के लोगों ने उनको क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें