फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट ऐप क्लिक कर। कर सकते हैं राशन का आर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी विनोद सिंगला के प्रयासों से ई-मार्किट एप को तैयार किया गया है। लॉकडाउन के प्रथम चरण में लोगों को आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए शुरुआती दौर में काफी जद्दोजहत करनी पड़ी और प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए साईट पर दुकानदारों की सूचि और शैडयूल भी निर्धारित किया, लेकिन समय-समय पर लोग आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए घरों से बाहर आए और दुकानों पर सोशल डिस्टैंस बनाने में प्रशासन को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए प्रशासन ने लोगों की सुविधा और लॉकडाउन की पालना करवाने के लिए एक मोबाईल एप तैयार करने पर पूरा ध्यान फोकस किया। इन प्रयासों के चलते लॉकडाउन के प्रथम चरण के अंत में इस एप को तैयार किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि डीआईओ के प्रयासों से एक एप तैयार की गई है, इस एप को खोलते ही मेडिकल, करियाना, सब्जी-फल, बेकरी-दुध का आप्शन स्क्रीन पर होगा और किसी भी आप्शन पर क्लीक करने पर थानेसर, लाडवा, शाहबाद और पिहोवा शहर का नाम आएगा, अगर किसी व्यक्ति ने थानेसर पर क्लीक किया तो थानेसर में प्रशासन द्वारा बांटे गए 8 क्षेत्रों के नाम स्क्रीन पर होंगे और जो व्यक्ति जिस क्षेत्र या क्षेत्र के आसपास का रहने वाला होगा, उस क्षेत्र को क्लीक करेगा तो उस क्षेत्र की दुकानों का ब्यौरा स्क्रीन पर आएगा और व्यक्ति दुकानदार के वाटसअप नम्बर पर आर्डर करके समान घर पर ही मंगवा सकेगा। इस दुकानदार के ब्यौरा पर होम डिलीवरी का समय भी अंकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें