फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कई रेलगाड़ियां रही देरी से, यात्रियों ने घंटों झेली परेशानी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कई रेलगाड़ियों के देरी से होने के चलते कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भीड़ लगी रही, जिसके चलते भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जिससे भीषण गर्मी व लू के बीच स्टेशन पर यात्री रेलगाड़ियों के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


भीषण गर्मी ने स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों के पसीने छुड़ाए। घंटों इंतजार के बाद कोई यात्री थक हार कर आराम फरमाता नजर आया तो कोई रेलगाड़ी के आने की सूचना पाने के लिए मोबाइल का सहारा लेता रहा। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर कई रेलगाड़ियां दो से पांच घंटे तक देरी से पहुंची।

वहीं रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक पंजाब और दिल्ली में रेलवे लाइनों पर चल रहे रिपेयर के चलते कुछ ही रेलगाड़ियों पर असर पड़ रहा है, जिससे रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। जबकि कई रेलगाड़ियां समय से भी चल रही हैं।
विज्ञापन




घंटों करना पड़ रहा इंतजार : गजेंद्र कुमार
यात्री गजेंद्र कुमार का कहना है कि झेलम एक्सप्रेस कई घंटे देरी से चल रही है, जिसके चलते रेलगाड़ी का इंतजार घंटों तक करना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण भारी परेशानी हुई। गर्मी के सीजन में कई अतिरिक्त रेलगाड़ियां भी चलाई जानी चाहिए, ताकि रेलगाड़ियों में भीड़ कम हो सके।



घंटों इंतजार करने पर हुई परेशानी : भगत
यात्री भगत का कहना है कि वे बिहार के लिए सफर करने के लिए आए है, लेकिन रेलगाड़ी कई घंटे देरी से होने के चलते इंतजार कर रहे हैं। स्टेशन पर आने के बाद ही पता चला की रेलगाड़ी कई घंटे देरी से चल रही हैं। अब तो इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं। भीषण गर्मी में इंतजार करना पड़ा तो परेशानी हुई।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें