फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 6 को विशाल रैली में शामिल होंगे कई संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो रहा है। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ हरियाणा 6 सितंबर को कुरुक्षेत्र में विशाल रैली करेगा। यह रैली शहीद अध्यापिका राजरानी के शहादत दिवस पर आयोजित होगी। संघ ने इसमें हजारों अध्यापकों, कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों के पहुंचने का दावा किया है। रविवार को सुरेंद्र सिंह दहिया की अध्यक्षता में संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें रैली की रणनीति बनी। अध्यापक नेताओं ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 29 अप्रैल को अतिथि अध्यापकों को 28 मई 2014 से नियमित करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद सरकार ने उन्हें नियमित नहीं किया है। न्यायालय के फैसले को लागू करवाने के लिए 23 जून 2026 से लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। रविवार को यह धरना 90वें दिन भी जारी रहा। संघ ने कहा कि नियमितीकरण और अन्य लाभ मिलने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें