फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मार्शल आर्ट में मन्नत और अंजलि ने हासिल किया तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सम्मानित किया। आठ फरवरी से 12 फरवरी के बीच झारखंड के रांची में स्कूल नेशनल प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें 11वीं कक्षा की छात्रा वंशिका शर्मा ने साइकिलिंग प्रतिस्पर्धा के टाइम ट्रायल में तीसरा स्थान हासिल किया और नौ दिसंबर से 12 दिसंबर तक कर्नाटक के बीजापुर में आयोजित रोड नेशनल टाइम ट्रायल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वंशिका शर्मा के पिता को भी सम्मानित किया गया। गोवा में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में छात्रा मन्नत और अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल और अभिभावकों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। कुलपति ने विजेता विद्यार्थियों व उनके परिजनों को बधाई दी और जीवन में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर स्कूल परिसर में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, वाइस चेयरपर्सन प्रो. सुनीता दलाल, प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें