फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फेसबुक पर वीडियो जारी कर व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव बिशनगढ़ में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने फेसबुक पर वीडियो जारी कर गांव के सरपंच सहित तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया। मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय मोहन लाल के रूप में हुई। पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में कमलजीत उर्फ सोनू निवासी बिशनगढ़ ने बताया कि पिछले कई साल से उनका चाचा उमाकांत और चाची संगीता, दादा बक्शी राम व दादी कामनी निवासी सेक्टर-13 तथा उमाकांत की माता पुष्पा देवी के साथ खेती बाड़ी, रिहायशी मकान तथा जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। दो दिन पहले 10 मई की रात सुखदेव, उमाकांत व उसकी पत्नी संगीता के साथ सुखदेव के मकान पर जमीनी बंटवारे के बारे में आपस में कहासुनी हुई थी। सुखदेव उसका चाचा है। कहासुनी बारे उमाकांत व चाचा सुखदेव ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। उमाकांत व उसकी पत्नी संगीता ने उनके पूरे परिवार के खिलाफ लड़ाई झगड़ा करने बारे झूठे नाम लिखकर शिकायत दी थी। इस दरखास्त में उसके छोटे भाई मोहन लाल का भी नाम लिखवाया हुआ है। मोहन लाल शिकायत देने के बाद से काफी परेशान हो गया था।
12 मई को उसके छोटे भाई मोहन लाल ने ज्यादा परेशान होने के कारण अपनी खेती बाड़ी की जमीन के पास बने कच्चे रास्ते में कोई जहरीला पदार्थ निगलकर अपने मोबाइल से उसके मोबाइल पर 11:06 बजे बताया कि उसने उमाकांत, उसकी पत्नी संगीता व सरपंच अमित से तंग आकर जहर खा लिया है। उसने इस सूचना पर अपने चचेरे भाई शुभम व दोस्त दलजीत को बताया। वे खेतों में पहुंचे तो उसका छोटा भाई मोहन लाल उल्टियां कर रहा था। वे उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां मोहन लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहन लाल की कमीज की जेब में सुसाइड नोट भी मिला। उसने सुसाइड करने से पहले अपना वीडियो संदेश भी अपनी फेसबुक आईडी पर शेयर किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लिया
कृष्णा गेट थाना प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर उमाकांत, संगीता व सरपंच अमित के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले को लेकर सरपंच अमित कुमार से बातचीत करनी चाही तो उनका मोबाइल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें