कुरुक्षेत्र। थर्ड गेट फाटक के पास जयपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला रानी 35 निवासी शांति नगर बुरी तरह से जख्मी हो गई। रानी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे एलएनजेपी अस्पताल से करनाल के कल्पना चावला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक की शिनाख्त परमजीत उर्फ मोनू उर्फ लक्की 28 निवासी फौजी कॉलोनी के रूप में हुई। लक्की ऑटो चलाता था। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े पांच बजे लक्की और रानी थर्ड गेट फाटक से आगे रेलवे लाइन पर सोए हुए थे। इसी दौरान जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन लाइन पर आ गई। ट्रेन की आवाज सुनकर दोनों ने उठकर भागने का प्रयास किया, मगर दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में लक्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रानी की जान बच गई। हालांकि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी दोनों टांगों पर चोट आई है। सूचना पर जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद