फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चाकू से हमला कर व्यक्ति को किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कंग कॉलोनी में तीन युवकों ने दुकान पर बैठे एक व्यक्ति को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। लहूलुहान अवस्था में व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी गोलू अपने दो साथियों के साथ लूटपाट के इरादे से दुकान में घुसा था।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में राजेंद्र निवासी कंग कॉलोनी ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पड़ोसी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय तीन युवक एक-एक पड़ोसी की दुकान में घुस आए। उनमें से एक युवक ने उसके साइड में रखी पानी की बोतल उठा ली और बाहर जाने लगा। उसने उस युवक को पकड़ लिया तभी उसका दूसरा साथी गोलू उनके पास आया और उसको धक्का देकर पानी की बोतल छीन ली। उसने शोर मचाया तो तीसरे युवक ने उस पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। उसके बाद गोलू ने भी उस पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका पड़ोसी दुकानदार भी मौके पर आ गया। आरोपी चाकू का डर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। आरोपी लूटपाट की नीयत से दुकान में घुसे थे। उसके बेटे ने उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने गोलू को नामजद करते हुए उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें