फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: करंट लगने से घायल हुए व्यक्ति की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
लाडवा। हरिराम वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
लाडवा। बन रोड पर सत्संग घर के पास लोहे की सीढ़ी में करंट लगने से गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय हरिराम वर्मा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले छह दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे। यह हादसा पांच अक्तूबर को हुआ था, जिसमें 60 वर्षीय सोहन लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। हरिराम वर्मा को पहले लाडवा के सरकारी अस्पताल, फिर कुरुक्षेत्र और अंततः पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। घटना वाले दिन तीनों व्यक्ति सफाई के लिए ऊंची लोहे की सीढ़ी ले जा रहे थे, जो बिजली की तारों से टकरा गई थी। लाडवा पुलिस ने हरिराम वर्मा का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें